Category: खबर

  • राष्ट्रपति का विजयादशमी पर संदेश: विकसित भारत के लिए एक जुट हो देशवासी।

    राष्ट्रपति का विजयादशमी पर संदेश: विकसित भारत के लिए एक जुट हो देशवासी।

    राष्ट्रपति द्रुपदी मुर्मू ने विजय देशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियो को बधाई दी है और श्री राम के आदेशों का पालन करते हुए एक स्वस्थ समाज का विकसित भारत के निर्माण के लिए एक जूट हो देशवासी, क्योंकि ये पर्व बुराई पर अच्छी जीत का है और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश मन जाता है.

    राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा है कि श्री राम को धर्म और नैतिक आदर्शों का प्रतीक के रूप में पूजा जाता है और विजय देशमी या दशहरा बुराई पर अचाई की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश है, ये त्यौहार हमें हाँ भी सिखाता है कि हमें रोज़ मर्रा के जीवन में कर्तव्य निष्ठ और नैतिक्ता से अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए।

    तैय्यारियों को देखते हुए हाँ अंदाज़ा है कि विजय देशमी के मौके पर नरेंद्र मोदी मंगलवार दिल्ली में आईपी एक्सटेंशन में शामिल हो सकते हैं।

  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष, सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रधानमंत्री श्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष, सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रधानमंत्री श्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष, सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रदेशवासी विकसित भारत के निर्माण में दें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा को किया संबोधित

    भोपाल 07 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की राष्ट्र निर्माण के संकल्प की यह अविराम यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई। प्रधानमंत्री श्री मोदी की जनसेवा की यात्रा आज 25 वर्षों के गौरवपूर्ण पड़ाव पर पहुंच रही है।

    यह यात्रा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार करने की निरंतर साधना रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश की प्रगति के लिए अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र की सेवा में समर्पित करने का देशवासियों से आहवान किया है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से प्रधानमंत्री श्री मोदी के सुदीर्घ, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर देशभर के लाखों नागरिक सेवा संकल्प ज्योति यात्रा में सम्मिलित हो रहे हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए।

    मध्यप्रदेश, प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में विकास और जनकल्याण के पथ पर अग्रसर है

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा में सम्मिलित लोगों को 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प दिलवाया।

    मध्यप्रदेश, प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में विकास और जनकल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर तैयार हो चुका है।

    मध्यप्रदेश सरकार ने भी एक देश, एक प्रधान, एक विधान के संकल्प को पूरा करते हुए विधानसभा के माध्यम से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कराने का रास्ता साफ किया है।

    प्रधानमंत्री श्री मोदी की कर कमलों से उज्जैन में बाबा महाकाल के श्री महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ, परिणामस्वरूप उज्जैन धार्मिक तीर्थाटन का प्रमुख केंद्र बन गया है।

    यहां वर्ष 2022 तक लगभग 60 से 70 लाख श्रद्धालु ही आते थे, लेकिन वर्ष 2025 में 7 करोड़ तीर्थ यात्री उज्जैन आए और प्रदेश में कुल पर्यटकों की संख्या 20 करोड़ के पार पहुंच गई।

    प्रधानमंत्री श्री मोदी भारत को विकास एवं प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार थे कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी। आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, प्रधानमंत्री श्री मोदी सतत् राष्ट्र सेवा करते हुए भारत को विकास एवं प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।

    उन्होंने कोरोना जैसे वैश्विक संकट से देश को बाहर निकालने के साथ अनुच्छेद 370 का ऐतिहासिक निर्णय, नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई से लेकर आयुष्मान भारत, उज्ज्वला गैस योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी अनेक योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाकर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने करोड़ों लोगों के जीवन को बदलने का कार्य -किया है।

    प्रधानमंत्री श्री मोदी की यह पूरी यात्रा विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

    कार्यक्रम एवं सेवा ज्योति मशाल यात्रा में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य श्री उमेश नाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, जितेंद्र पंडिया, सतीश मालवीय, डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री ओम जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, सिंहस्थ प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर, संगठन मंत्री श्री चंद्रशेखर, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजेश धाकड़, श्री रूप पमनानी, श्री जगदीश पांचाल,श्री राकेश पंड्या, श्री विवेक गुप्ता, कमल बैरवा, श्री अनिल शिंदे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

  • संभागीय आयुक्त श्री खत्री बालिका छात्रावास में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में शामिल हुए

    संभागीय आयुक्त श्री खत्री बालिका छात्रावास में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में शामिल हुए

    सेवा-संकल्प अभियान के पहले दिन सांध्य बेला में संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री ने पुरानी झांसी रोड स्थित अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की बालिकाओं के साथ “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं के साथ दीये प्रज्ज्वलित किए।

    साथ ही बालिकाओं के साथ संवाद किया और सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुए चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया। संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री ने संवाद के दौरान बालिकाओं से जीवन के लक्ष्य के बारे में चर्चा की। साथ ही कहा कि आप सब आत्मविश्वास के साथ कड़ी मेहनत करेंगे तो निश्चित ही लक्ष्य हासिल होगा।

    उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में मौजूद सहायक आयुक्त जनजाति कल्याण को उन्होंने निर्देश दिए कि छात्रावास में ऑनलाइन कोचिंग और विषय विशेषज्ञों से अतिरिक्त कक्षायें लेने की व्यवस्था कराएं। संभागीय आयुक्त ने छात्रावास में वॉशिंग मशीन की व्यवस्था करने के लिये भी कहा।