Category: खेल

  • भुवनेश्वर में शुरू हुई पहली BIMSTEC अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 6 देशों के 200 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    भुवनेश्वर में शुरू हुई पहली BIMSTEC अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 6 देशों के 200 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    भारत की ओर से उतरेगा 70 सदस्यीय दल

    32 स्पर्धाओं में होगा खिलाड़ियों के बीच मुकाबला

    कौन कर रहा है BIMSTEC एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन?

    क्या है BIMSTEC? जानिए इसकी स्थापना कब हुई

    BIMSTEC में कितने देश सदस्य हैं?

    bimstec-fact-table

    भारत कितनी बार BIMSTEC की मेजबानी कर चुका है?

    खेलों के माध्यम से मजबूत होंगे अंतरराष्ट्रीय संबंध

    (स्रोत: प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और BIMSTEC की आधिकारिक वेबसाइट।)

  • IND vs PAK U19 Final: आखिरी गेंद पर भारत की ऐतिहासिक जीत, पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर जीता एशिया कप 2026 का खिताब

    IND vs PAK U19 Final: आखिरी गेंद पर भारत की ऐतिहासिक जीत, पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर जीता एशिया कप 2026 का खिताब

    पाकिस्तान ने भारत को दिया 338 रन का विशाल लक्ष्य

    लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने दी मजबूत शुरुआत

    मोहित उल्वा की तूफानी पारी ने पलटा मैच

    भारत ने नौवीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप

    IND vs PAK U19 Final 2026: मैच का संक्षिप्त स्कोर

  • हाइलो ओपन 2026: पीवी सिंधु ने अनमोल खरब को हरा कर फाइनल में बनाई जगह, लगातार दूसरे खिताब की ओर बढ़ा एक कदम

    हाइलो ओपन 2026: पीवी सिंधु ने अनमोल खरब को हरा कर फाइनल में बनाई जगह, लगातार दूसरे खिताब की ओर बढ़ा एक कदम

    डिजिटल डेस्क। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जर्मनी में खेले जा रहे हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में जगह बना ली है।


    शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु ने हमवतन युवा खिलाड़ी अनमोल खरब को सीधे गेमों में शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। इस जीत के साथ सिंधु ने लगातार दूसरे सप्ताह बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है।

    दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने 19 वर्षीय अनमोल खरब को 21-13, 21-16 से हराया।

    करीब 32 मिनट तक चले इस मुकाबले में सिंधु का अनुभव और कोर्ट पर आक्रामक रणनीति निर्णायक साबित हुई। पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन में उपविजेता रहने वाली सिंधु अब एक और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं।

    फाइनल में पीवी सिंधु की भिड़ंत डेनमार्क की लाइन होजमार्क क्येरफेल्ट से होगी। उन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को कड़े संघर्ष के बाद 8-21, 21-19, 28-26 से हराया। यह मुकाबला तीन गेम तक चला, जिसमें डेनमार्क की खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

    अब रविवार को होने वाले फाइनल में सिंधु की कोशिश अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए हाइलो ओपन का खिताब जीतने पर होगी।

    मुकाबले की शुरुआत में अनमोल खरब ने बेहतर तालमेल दिखाते हुए 4-2 की बढ़त हासिल कर ली थी। उन्होंने कुछ अच्छे ड्रॉप शॉट भी लगाए, लेकिन सिंधु ने जल्द ही अपनी लय हासिल कर ली। अनुभवी भारतीय खिलाड़ी ने नेट पर सटीक शॉट और आक्रामक रिटर्न के जरिए मुकाबले का रुख बदल दिया।

    पहले गेम के मध्यांतर तक सिंधु 11-9 से आगे थीं। इसके बाद उन्होंने लगातार अंक हासिल किए और 21-13 से पहला गेम अपने नाम कर लिया।

    दूसरे गेम में भी अनमोल नहीं रोक पाईं सिंधु का विजय अभियान

    दूसरे गेम में अनमोल ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत करते हुए 4-2 की बढ़त बनाई। कुछ देर तक दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अनमोल ने स्कोर 15-15 तक बराबर रखा, लेकिन इसके बाद सिंधु ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए लगातार अंक जुटाने शुरू कर दिए।

    सिंधु ने 17-15 की बढ़त बनाने के बाद अनमोल की गलतियों का फायदा उठाया। आखिरकार 21-16 से दूसरा गेम जीतकर उन्होंने मुकाबला अपने नाम कर लिया और फाइनल में प्रवेश कर गईं।

    पुरुष एकल में लक्ष्य सेन पर रहेंगी निगाहें

    हाइलो ओपन में भारत के लिए पुरुष एकल वर्ग से भी अच्छी खबर आने की उम्मीद है। भारतीय शटलर लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में फ्रांस के तोमा जूनियर पोपोव के खिलाफ उतरेंगे। लक्ष्य ने क्वार्टर फाइनल में फिनलैंड के काले कोलजोनन को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।

    अगर सिंधु और लक्ष्य सेन अपने-अपने मुकाबले जीतने में सफल रहते हैं, तो भारत के पास इस टूर्नामेंट में महिला और पुरुष दोनों एकल वर्ग के खिताब जीतने का शानदार अवसर होगा।