Blog

  • Princess Cruises के जहाज पर नॉरोवायरस प्रकोप, 100+ बीमार

    Princess Cruises के जहाज पर नॉरोवायरस प्रकोप, 100+ बीमार

    Princess Cruises

    Princess Cruises के Caribbean Princess जहाज पर नॉरोवायरस फैलने से 100 से अधिक यात्री बीमार पड़े, CDC ने जांच शुरू की.

    Princess Cruises का प्रसिद्ध क्रूज शिप Caribbean Princess सोमवार सुबह फ्लोरिडा के Port Canaveral पहुंचा, जहां यात्रा के दौरान फैले Norovirus outbreak ने 100 से अधिक यात्रियों और क्रू सदस्यों को प्रभावित किया।

    अमेरिकी Centers for Disease Control and Prevention (CDC) के अनुसार, इस 11-दिवसीय यात्रा के दौरान कुल 102 यात्री और 13 क्रू सदस्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी से संक्रमित पाए गए।

    Princess Cruises का प्रसिद्ध क्रूज शिप Caribbean Princess यात्रा के दौरान कैसे फैला नॉरोवायरस?
    Caribbean Princess ने 28 अप्रैल को Port Everglades, Fort Lauderdale से अपनी यात्रा शुरू की थी। यात्रा के दौरान कई यात्रियों में दस्त (diarrhea) और उल्टी (vomiting) जैसे लक्षण दिखाई दिए, जो नॉरोवायरस संक्रमण के प्रमुख संकेत हैं।

    CDC की रिपोर्ट के अनुसार:
    – कुल 3,116 यात्रियों में से 102 प्रभावित
    – 1,131 क्रू सदस्यों में से 13 संक्रमित
    – पहली बार प्रकोप की सूचना 7 मई को दी गई

    नोरोवायरस क्‍या है (What is Norovirus) ?

    नोरोवायरस एक आम और बेहद संक्रामक वायरस है। इसे पेट का फ्लू भी माना जा सकता है, इससे मितली, उलटी और दस्‍त आदि लक्षण, नोरोवायरस का फैलाव करीबी संपर्क, दुषित भोजन या पानी के संपर्क में आने से होता है इसे आमतौर पर गैस्ट्रोएंटेराइटिस कहते है।

    Caribbean Princess norovirus outbreak

    Princess Cruises और CDC ने क्या कदम उठाए?

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए Princess Cruises ने तुरंत कई सुरक्षा उपाय लागू किए:
    – बीमार यात्रियों और क्रू को अलग किया गया
    – जहाज पर सफाई और डिसइन्फेक्शन बढ़ाया गया
    – परीक्षण के लिए स्टूल सैंपल एकत्र किए गए
    – CDC के साथ मिलकर संक्रमण नियंत्रण प्रक्रिया अपनाई गई
    Port Canaveral पहुंचने के बाद CDC की टीम ने जहाज पर पर्यावरणीय जांच और अतिरिक्त स्वास्थ्य निरीक्षण भी किया।

    Nassau पोर्ट पर रोक

    स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बहामास के अधिकारियों ने जहाज को Nassau में रुकने की अनुमति नहीं दी। स्थानीय चुनावों और सामुदायिक सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
    Princess Cruises ने प्रभावित यात्रियों को:
    – ऑनबोर्ड क्रेडिट और Nassau shore excursions का पूर्ण रिफंड प्रदान करने की घोषणा की।

    Princess Cruises ने पुष्टि की कि अगली यात्रा से पहले जहाज की व्यापक सफाई और सैनिटाइजेशन किया जाएगा। Caribbean Princess फिलहाल अक्टूबर तक कैरेबियन और बहामास यात्राओं के लिए Port Canaveral से संचालन करेगा।

    Cruise Industry में बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां
    CDC के अनुसार, 2026 में यह चौथा प्रमुख क्रूज आउटब्रेक है। इससे पहले: दो E. coli outbreaks, एक अन्य Princess Cruises norovirus मामला भी सामने आ चुके हैं।

    निष्कर्ष

    Caribbean Princess पर हुआ यह नॉरोवायरस प्रकोप क्रूज उद्योग में स्वास्थ्य सुरक्षा के महत्व को फिर से उजागर करता है। हालांकि Princess Cruises और CDC ने स्थिति को नियंत्रित करने में तेजी दिखाई, लेकिन यह घटना यात्रियों के लिए सतर्कता और स्वच्छता की आवश्यकता को दर्शाती है।

  • Thalapathy Vijay AS CM: तमिलनाडू में टीवीके पार्टी ने बना ली सरकार

    Thalapathy Vijay AS CM: तमिलनाडू में टीवीके पार्टी ने बना ली सरकार

    तमिलनाडू से खबर आ रही है कि मशहूर ऐक्‍टर थालापाति विजय मुख्‍यमंत्री पद की आज सुबह 10 बजे शपथ ले चुके है , ऐक्‍टर से नेता और अब तमिलनाडू के मुख्‍यमंत्री, राज्‍य के गवर्नर ने चेन्‍नई के नेहरू स्‍टेडियम मे दिलाई शपथ

    तमिलनाडू से खबर आ रही है कि मशहूर ऐक्‍टर थालापाति विजय मुख्‍यमंत्री पद की आज सुबह 10 बजे शपथ ले चुके है और उनके साथ टीवीके के नौ विधायकों ने भी मंत्रीपद की शपथ ली है शपथ समाहरोह में तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन को भी समारोह के लिए अमंत्रित किया गया था।

    विजय के शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे चेन्‍नई के नेहरू स्‍टेडियम मे अयोजित किया गया, VCK और IUML के समर्थन के बाद टीवीके ने सरकार का गठन किया, विजय को गवर्नर ने शपथ के बाद दी बधाई, विजय के मुख्‍यमंत्री बनने पर उनके पिता और डायरेक्‍टर एसए चंद्रशेखर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं खुश हूं. मैं बहुत खुश हूं. मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, सिर्फ अपने बेटे के लिए कर रहा हॅू।

    विजय ने 9 मई को लोकभवन में तमिलनाडु के गवर्नर से मुलाकात की और उन्हें टीवीके के लीडर के तौर पर अपने चुनाव की जानकारी देते हुए एक लेटर दिया था. जिसके बाद तमिलनाडु के गवर्नर ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उन्हें सरकार बनाने के लिए इनवाइट किया था. राज्यपाल ने विजय को 13 मई 2026 को या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए कहा है।

  • 60 के बाद इंटरमिटेंट फास्टिंग सही या गलत?

    60 के बाद इंटरमिटेंट फास्टिंग सही या गलत?

    परिचय:-

    आजकल 60 के बाद इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) को हेल्दी एजिंग और वज़न प्रबंधन के लिए एक प्रभावी तरीका माना जा रहा है। खासकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में यह पद्धति तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि इससे शरीर को लगातार भोजन पचाने की प्रक्रिया से आराम मिलता है और प्राकृतिक रिपेयर सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं।

    60 के बाद इंटरमिटेंट फास्टिंग

    विशेषज्ञों के अनुसार, सही मार्गदर्शन में किया गया इंटरमिटेंट फास्टिंग बुज़ुर्गों में ऊर्जा बढ़ाने, मेटाबॉलिज्म सुधारने और कई उम्र-संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसे अपनाने से पहले इसके फायदे और जोखिम दोनों को समझना बेहद आवश्यक है।  

    बुज़ुर्गों के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग के संभावित फायदे

    1. वज़न नियंत्रण और मेटाबॉलिक हेल्थ में सुधार

    60 के बाद इंटरमिटेंट फास्टिंग बुज़ुर्गों में जोड़ों और कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर तनाव कम करके वज़न घटाने में मदद कर सकता है। बेहतर इंसुलिन सेंसिटिविटी ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करने और टाइप 2 डायबिटीज़ होने के खतरे को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा, इस प्रैक्टिस से अक्सर ऑटोफ़ैगी बढ़ती है, जो डैमेज सेल्स को साफ़ करने में मदद करती है।

    कई स्टडीज़ से पता चलता है कि कॉग्निटिव फ़ंक्शन पर इसका पॉज़िटिव असर पड़ता है और दिमाग में उम्र से जुड़े बदलाव धीमे हो जाते हैं। अच्छी नींद और सूजन कम होना भी इसके बड़े फ़ायदे हैं। इस तरीके का सही इस्तेमाल करने से बाद की ज़िंदगी में पूरी एनर्जी बढ़ती है और ज़िंदगी की क्वालिटी बेहतर होती है।

    इस तरीके को सही तरीके से करने पर, एनर्जी बढ़ती है और रोज़ाना की सेहत में अच्छा सुधार देखा जाता है।

    60 के बाद इंटरमिटेंट फास्टिंग संभावित जोखिम और सावधानियां

    हालांकि इसके कई फायदे हैं, लेकिन बुज़ुर्गों के लिए कुछ जोखिम भी हो सकते हैं:

    1. हाइपोग्लाइसीमिया (Low Blood Sugar)

    हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia) का मतलब है ब्लड शुगर (रक्त में ग्लूकोज) का सामान्य स्तर से बहुत नीचे चले जाना। आमतौर पर जब ब्लड शुगर 70 mg/dL से कम हो जाता है, तो इसे हाइपोग्लाइसीमिया माना जाता है।

    ग्लूकोज शरीर और खासकर दिमाग के लिए मुख्य ऊर्जा स्रोत है, इसलिए इसका बहुत कम होना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।

    2. मसल्स लॉस (मांसपेशियों की कमी)

    पोषक तत्‍वों की कमी के कारण मांसपेशियों के आकार और घनत्‍व में कमी आती है जिससे मांसपेशियां  कमजोर और छोटी हो जाती है।

    3. न्यूट्रिएंट्स की कमी

    न्‍यूट्रिएंट्स अर्थात पोषक तत्‍वों की कमी से थकान, सिरदर्द, ब्लड प्रेशर में अस्थिरता हो सकती है।

    60 के बाद इंटरमिटेंट फास्टिंग

    60 के बाद इंटरमिटेंट फास्टिंग से किन लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए?

    संभावित फ़ायदों के बावजूद, इंटरमिटेंट फास्टिंग से बुज़ुर्गों, खासकर पुरानी बीमारियों वाले लोगों के लिए रिस्क होता है। लंबे समय तक फास्टिंग करने से हाइपोग्लाइसीमिया, मसल्स लॉस और न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है। कुछ मरीज़ों को शुरू में ज़्यादा थकान, सिरदर्द या नींद में दिक्कत महसूस होती है।

    यह तरीका उन लोगों के लिए बिल्कुल भी रिकमेंड नहीं किया जाता है जिन्हें दिल, किडनी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल या कैंसर की गंभीर समस्याएँ हैं। 75 साल से ज़्यादा उम्र के बुज़ुर्गों और जिनका ब्लड प्रेशर अस्थिर है, उन्हें खास सावधानी बरतनी चाहिए। बुरे नतीजों को कम करने के लिए हमेशा मेडिकल सुपरविज़न की ज़रूरत होती है।

    लंबे समय तक फास्टिंग करने से कभी-कभी हाइपोग्लाइसीमिया, मसल्स एट्रोफी और न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है।

    नोट:- किसी भी फास्टिंग रूटीन को शुरू करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशन विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

    60 के बाद इंटरमिटेंट फास्टिंग को सुरक्षित रूप से करने के लिए सुझाव

    60 के बाद इंटरमिटेंट फास्टिंग को हल्के पैटर्न से शुरू करना सबसे अच्छा है, जैसे कि 12/12 या 14/10, और धीरे-धीरे किसी स्पेशलिस्ट की देखरेख में इंटरवल बढ़ाते जाएं। हाइड्रेटेड रहना और यह पक्का करना ज़रूरी है कि खाने के दौरान आपको सभी ज़रूरी मैक्रो- और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मिल रहे हैं। डाइट में प्रोटीन, हेल्दी फैट, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर होना चाहिए ताकि मसल्स मास बना रहे।

    60 के बाद इंटरमिटेंट फास्टिंग

    रेगुलर मेडिकल चेकअप और हेल्थ मॉनिटरिंग से आपको किसी भी तरह की गड़बड़ी को जल्दी पहचानने में मदद मिलेगी। इसे हल्की-फुल्की फिजिकल एक्टिविटी और पूरी नींद के साथ मिलाने से इसके अच्छे असर बढ़ते हैं। अगर ध्यान से और ज़िम्मेदारी से किया जाए तो इंटरमिटेंट फास्टिंग एक हेल्दी आदत बन सकती है।

    मेन्यू में प्रोटीन, हेल्दी लिपिड, धीरे पचने वाले कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर होना चाहिए ताकि मसल्स का नुकसान न हो।

  • श्रीराम का रौद्र रूप: क्‍या हमेशा नम्रता ही सही है?

    श्रीराम का रौद्र रूप: क्‍या हमेशा नम्रता ही सही है?

    रामचरितमानस में प्रभू श्रीराम जी का रौद्र रूप

    हम महानता का अर्थ सीधा साधा, दयालुता, विनम्रता, सौम्यता होना आदि समझते हैं। यह हमारी व्यितगत सोच हो सकती है, यह सोच आंशिक रूप से सही है, लेकिन पूूूरी नही है

    किन्तु साहस, दृढ़ता शौर्य आदि भी उतने ही महत्‍वपूर्ण गुण हैं. नम्रता और मृदुलता सभी जगह उपयोगी नहीं होती।

    जब कोई व्‍यक्ति अहंकार या भ्रांतिवश विनम्रता को हीनता समझने लगे, उसका अनैतिक लाभ उठाने का प्रयास करे तो मनुष्य को थोड़ा उग्र रूप धारण करना पड़ता है। व्यवहार में कड़ाई, दृढ़ता भी लानी पड़ती है।

    महानता का सही अर्थ

    धनुष यज्ञ प्रकरण में जब श्री परशुराम जी अचानक उत्‍तेजित होकर आते हैं, लक्ष्मण जी को यह उत्‍तेजना अनुचित लगती है।

    लक्ष्मण जी उन्हें रोकना चाहते हैं, वे डरा धमका कर लक्ष्मण जी को चुप कराना चाहते है, विवाद बढ़ने पर प्रभु श्री राम जी, नम्रता पूर्वक समझाने का प्रयास करते हैं, तो श्री परशुराम जी अपना रोष श्री राम जी पर उतारने लगते हैं।

    Ram lakshman aur Parshuram

    गुनहु लखन कर हम पर रोसू।
    कतहु सुधाईहु ते बड़ दोसू ।।

    श्री राम जी कहते है कि, दोष लक्ष्मण का है आप मुझे मेरी सहजता, सरलता पर क्रोध कर रहे हैं।

    शौर्य से भ्रम का निवारण

    श्री राम जी को शालीनतापूर्वक तेजस्वी ढंग से प्रतिवाद करना पड़ा। अपने शौर्य, साहस, दृढ़ता का परिचय देकर श्री परशुराम जी का भ्रम दूर किया। समाज में कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं जो सौम्यता एवं सज्जनता की भाषा समझते ही नहीं हैं, ऐसे दुष्ट तत्वों को दण्ड देना हर समाज निष्ठ का कर्तव्य हो जाता है।

    समुद्र प्रसंग और श्री राम का रौद्र रूप

    उन्हें भाग्य भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए। लंका विजय हेतु सेतु बंध से पूर्व उपाय खोजा गया, कि देव की इच्छा होगी तो समुद्र मार्ग अवश्य दे देगा, यह लक्ष्मण के अच्छा नहीं लगा, वह उत्तेजित होने लगे, उन्होंने उत्तेजित होकर कहा:

    कायर मन को एक अधारा ।
    देव देव आलसी पुकारा।।

    Shri Ram ji aur Samudra dev

    इस भाव से श्री राम जी असहमत थे, उन्होंने चाहा कि श्रेष्ठ कार्य के लिए समुद्र अवश्य सहायता करेगा, लेकिन यह हुआ. विनय ना मानत जलधि जड़, गये तीन दिन बीत।

    बोले राम सकोप तब, भय बिन होय ना प्रीत।।

    अब श्री राम जी उत्तेजित होकर बोले,

    लक्ष्मण बाम सरासर आनु।
    सोको बारिध विसिख समानू।।

    यहाँ पर जब विनय से कार्य सफल नहीं हुआ, तब प्रभु श्रीराम का अपना रौद्र रूप समुद्र को दिखाना पड़ा। श्री राम जी ने अनीति एवं अत्याचार को कभी सहन नहीं किया, पीड़ितों के प्रति उनकी करुणा उभरती है, तथा दुष्टों के प्रति रोष में बदल जाती है।

    निसिचर हीन करहुं महि, भुज उठाय प्रण कीन।
    सकल मुनिन के आश्रममन्हि, जाइ जाइ सुख दीन।।

    शिक्ति की पूजा आदि काल से होकर, वर्तमान में भी होती है एवं भविष्य में होगी, बलहीनों को कोई नहीं पूछता, बलवानों को ही विश्व पूजता है, यह कहावत चरितार्थ है, इसीलिए शिक्ति संचयन में मनुष्य की भूमिका अति महत्वपूर्ण है।

    सत्य, मानवता एवं त्याग के प्रति मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी को कोटि कोटि प्रणाम।

  • मेरी जयपुर शहर की यात्रा (लघु कथा)

    मेरी जयपुर शहर की यात्रा (लघु कथा)

    आप अगर जयपुर जाना चाहते है तो बहुत ही अच्‍छी बात है लेकिन आप अकेले और फैमली के साथ जाना चाहते है तो ये और भी अच्‍छी बात है, मेरा सफर तो बहुत रोमांचित करने वाला रहा मै वहां भी गया जहां मुझे लग भी नही रहा था कि मै जयपुर में हॅू मै आपको बताता हॅू कि‍ मै कैसे गया था मै रात में 10:30 बजे बस से बस में सभी यात्रियों को सूचना दी गई थी की बस सुबह 6:30 बजे तक सिंधी कैम्‍प पहुच जाएगी।

    रात मे बस दो जगह स्‍टॉप लिया था पहला था होटल करन ढाबा ग्‍वालियर से मात्र 17 कि.मी. दूर वहां हमारे बस के कुछ सवारियों, चालक और कंडक्‍टर ने खाना खाया, रात का सफर था इसलिये मै तो घर से खाकर निकला था बाथरूम की व्‍यवस्‍था ठीक ठाक थी। उसके बाद सुबह 5:30 बजे कंडक्‍टर ने जोर की आवाज लगाई मै जाग गया और जल्‍दी से बस से उतरकर बाथरूम की ओर जाकर लाईन में खड़ा हो गया सभी निंद में थे कुछ चाय खरीदकर सुबह की चाय का अनन्‍द ले रहे और होटल था ‘होटल कल्‍पना’  मात्र 1 घंटे का समय और बच रह गया था पहॅुचने में।

    hawa
    Hawa Mahal

    जयपुर जिसे भारत का गुलाबी शहर भी कहते है जिसके पूर्व और पश्चिम में अरवली के पहाड़ थे ये शहर पहुचने से पहले हमारी बस एक सुरंग से गुजती है और नजारें क्‍या कहने तस्‍वीरें तो बस से अच्‍छी आ रहीं थी समने पर्वत पर चौलागिरी जैन मंदिर स्थित है यह एक दिगांबर जैन मंदिर है यह झालाना लेपर्ड सफारी रिजर्व के एक कोने पर बना हुआ झालाना अभ्‍यारण्‍य पहला तेंदुआ अभ्‍यारण्‍य है जो 20 से 23 वर्ग कि.मी. में फैला एक पथ्‍तरीला क्षेत्र है बस रूकने से पहले बस अल्बर्ट हॉल संग्रहालय जो यहां की कई इतिहास को अपने अंदर समेटे हुए है बस सिंधी कम्‍प पहॅुची और सभी सवारियों सहित मै भी बस से डीबोर्ड कर लिया फिर मैने रूकने का एक स्‍थान ढुंढा जहां थोड़ी देर आराम किया और तैयार होकर सुबह 7:30 बजे तक नाहरगढ़ सिंह का किला जो कि बस स्‍टांड से सिर्फ वॉक इन डिस्‍टेंस पर था किले पर चड़ते ही एक अलग सा सूकून मिला जैसे सब कुछ अच्‍छा लगने लगा न कुछ खोने का पच्‍छतावा और न कुछ मिलने की खुशी मै रास्‍ते में सन राईज वियू पर बैठ गया पुरे शहर से मंदिरो की घंटियों की आवाज, चिडि़यों की आवाज, शहर का शोर भी मधुर ध्‍वनि सा प्रतीत होता है ऊपर पहॅुच कर किला तो नहीं खुला था पर जो शहर का वियू था बहुत ही बडिया था।

    नाहरगढ़ का किला

    यह किला कभी शहर का रक्षा घेरा का  हिस्‍सा था यह किला राजा महाराज सवाई जय सिंह मुख्‍य रूप से 1734 ई में बनाया गया था बनाने का उद्देश्‍य पहाड़ी पर विश्राम स्‍थल के रूप में किया जाता था हांलकि किले के अन्‍दर मौजूद स्‍मारक अधुनिक काल के ही प्रतित होते है लेकिन कुछ बहुत ही जीण स्थिति में है

    किले पर मै एक घंटा ही बैठा और नीचे की ओर चल दिया वहां से सबसे पास प्रसिद्ध मंदिर गूगल पर ढूंढ ही रहा था कि औटो वाले भाईया आवाज दे रहे थे कि गणेश मंदिर मैने पुछा कितना लोगे, वे बोले 20 रू मै तैयार हो गया वहां पहॅूचा तो पता चला कि फिर से एक और पहाड़ चढ़ना पडे़गा चड़ने से पहले ही मैने फूल और प्रसाद नीचे की दुकानो से ले लिया रास्‍ता खंडो से बना हुआ था उसके आसपास सिर्फ पक्षियों की आवाजें यह सब निहारते और कैमरे में कैद करते हुए मै मंदिर तक पहॅुचा।

    j-2
    Arravli Hills in Morning Shine
    किले सेदिखता मनोरम द्श्‍य

    यह मंदिर यहॉ के लोकप्रिय मंदिरों मे से एक है इसका पूरा नाम ग्रह गणेश मंदिर है यहां के लोगों का मनना है यहां भगवान गणेश जी बाल पुरूषाकृति के रूप में विराजमान है इस मंदिर का निर्माण जयपुर की स्‍थापना से पहले महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने अश्वमेघ यज्ञ के दौरान कराया गया था कहा यह भी जाता है कि इस मंदिर की मूर्ती को शहर के चंद्र महल से देखा जा सकता है
    गणेश जी से हाथ जोड़े और आशा की जयपुर मै अच्‍छे से भ्रमाण कर लू और इस शहर को अच्‍छे से जाते जाते कुछ सीख लॅू।

    फिर मै वहां से गया जयपुर का लोकप्रिय स्‍थान जो है हवामहल देखने लिए निकला और इस बार मैने रेपिडों बाईक ली और शहर को नजदीक से देखा दोपहर मे शहर का ट्रैफिक मध्‍यम था शहर मे आवाजाही के लिए बस और मीनी बसों की अच्‍छी व्‍यवस्‍था थी साथ ही एक छोटी मेट्रों लाइन भी है जो शहर के बीच मे स्थित है और शहर के मुख्‍य हिस्‍सों को जोड़ती है।

    श्री ग्रह गणेश मंदिर

    हवामहल

    जब मैं हवा महल के सामने खड़ा था, तो ऐसा लगा मानो इतिहास मेरे सामने जीवंत हो गया हो। जयपुर की गुलाबी रंगत में सजा यह अद्भुत महल दूर से ही अपनी अनोखी बनावट से आकर्षित करता है। मधुमक्खी के छत्ते जैसा इसका ढांचा और सैकड़ों छोटे-छोटे झरोखे इसे बाकी इमारतों से बिल्कुल अलग पहचान देते हैं। जैसे ही मैं इसके करीब पहुंचा, हल्की हवा का झोंका चेहरे को छूकर गया—तभी समझ आया कि इसे “हवा महल” क्यों कहा जाता है। अंदर जाते ही एक अजीब-सी शांति और ठंडक महसूस हुई, जबकि बाहर शहर की चहल-पहल जारी थी। इन झरोखों से बाहर झांकते हुए ऐसा लगा जैसे मैं किसी पुराने समय का हिस्सा बन गया हूं, जहां से राजघराने की महिलाएं बिना दिखे शहर की रौनक देखा करती होंगी।

    महल की पांच मंजिलों पर चढ़ते हुए हर स्तर पर नजारा बदलता गया। ऊपर से जौहरी बाजार का दृश्य बेहद जीवंत दिखता है—रंग-बिरंगी दुकानों, भीड़ और हलचल से भरा हुआ। वहीं दूसरी ओर, महल की बारीक नक्काशी और स्थापत्य कला ने मुझे बार-बार रुककर उसे निहारने पर मजबूर कर दिया, सबसे दिलचस्प बात यह लगी कि इतनी ऊंची इमारत बिना पारंपरिक नींव के बनी हुई है, फिर भी सदियों से मजबूती से खड़ी है। इसका पिरामिडनुमा आकार और हल्का झुकाव इसे स्थिर बनाए रखते हैं—यह वास्तुकला का सचमुच एक चमत्कार है।

    मेरे लिए यह सिर्फ एक ऐतिहासिक स्थल नहीं था, बल्कि एक अनुभव था—जहां राजपूत और मुगल वास्तुकला का संगम, संस्कृति की गहराई, और समय की कहानी एक साथ महसूस होती है। जयपुर की यात्रा हवा महल देखे बिना अधूरी ही रहती, और अब मैं समझ सकता हूं कि क्यों। अगर आप इतिहास, वास्तुकला या सिर्फ खूबसूरत जगहों को महसूस करना पसंद करते हैं, तो हवा महल आपको निराश नहीं करेगा—यह जगह आपको अतीत से जोड़ देती है, बिना किसी शब्द के।

    j-3

    जयपुर की नाइट लाइफ़

    शाम ढलते ही जयपुर का रंग बिल्कुल बदल गया। दिन की ऐतिहासिक शांति की जगह अब रोशनी, रौनक और हलचल ने ले ली थी। गुलाबी शहर की सड़कों पर टहलते हुए ऐसा लग रहा था जैसे हर कोना किसी उत्सव में डूबा हुआ हो। हवा में हल्की ठंडक थी और बाजारों की चमक आंखों को आकर्षित कर रही थी।

    मैं जौहरी बाजार और बापू बाजार की गलियों में घूमता रहा। रंग-बिरंगी दुकानों, पारंपरिक कपड़ों और हस्तशिल्प की खुशबू के बीच चलते हुए एक अलग ही ऊर्जा महसूस हो रही थी। हर तरफ लोगों की हंसी, दुकानदारों की आवाजें और सड़क किनारे खाने-पीने की खुशबू—सब मिलकर जयपुर की नाइट लाइफ को खास बना रहे थे, घूमते-घूमते मैंने सोचा कि यहां की कोई मशहूर मिठाई जरूर ट्राई करनी चाहिए। तब मैंने गरमा-गरम घेवर और साथ में मलाईदार रबड़ी का स्वाद लिया। जैसे ही पहला निवाला मुंह में गया, मिठास और खुशबू ने दिल जीत लिया। ऐसा लगा जैसे इस शहर का असली स्वाद अब जाकर महसूस हुआ हो।

    रात गहराने लगी थी, लेकिन शहर की रौनक अभी भी कम नहीं हुई थी। हालांकि, मेरी यात्रा अब खत्म होने वाली थी। मैं सिंधी कैंप बस स्टैंड की ओर बढ़ा। रास्ते में दिनभर की यादें दिमाग में घूम रही थीं—हवा महल की खूबसूरती, बाजारों की चहल-पहल और मिठाइयों का स्वाद, बस में बैठते ही एक सुकून-सा महसूस हुआ। खिड़की से बाहर देखते हुए जयपुर की जगमगाती रोशनी धीरे-धीरे दूर होती जा रही थी। मन में एक ही ख्याल था—यह सफर छोटा जरूर था, लेकिन यादगार बन गया। जयपुर ने अपने रंग, स्वाद और एहसास से दिल में एक खास जगह बना ली थी।

  • LPG महंगा हुआ तो ये करें: 5 किलो सिलेंडर बना सबसे बड़ा रास्‍ता समाधान, 5 किलो सिलेंडर बना सस्‍ता विकल्‍प, मजदूरों और छात्रों को बड़ी राहत।

    LPG महंगा हुआ तो ये करें: 5 किलो सिलेंडर बना सबसे बड़ा रास्‍ता समाधान, 5 किलो सिलेंडर बना सस्‍ता विकल्‍प, मजदूरों और छात्रों को बड़ी राहत।

    png

    LPG नियमों में परिवर्तन के कारण :-

    पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण LPG की होती किल्‍लतों देखते हुए सरकार ने सिलेंडर की रिफिलिंग और बुकिंग के नियम बदले गए और रसोई गैस, कमर्शियल सिलेंडर के दामो की वृद्धि की गई. LPG किल्लत के बीच दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडरों से जुड़े नियमों में बदलाव कर दिया है. सरकार का कहना था कि कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी तभी मिलेगी, जब पाइप्‍ड नैचुरल गैस (PNG) के लिए अप्लाई कर लेगें।

    इसी बीच सरकार ने बीते शनिवार को 5 किलो एलपीजी सिलेंडर को लेकर नई नीति की है। सरकार ने कहा है कि 5 किलो LPG सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटरों के पास पहले से उपलब्ध हैं और इन्हें पते के सबूत की जरूरत के बिना, बस एक वैध ID दिखाकर खरीदा जा सकता है,

    जिसके बाद अब सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को दोगुना कर किया गया, जिससे शहरों में काम करने वाले मजदूरों को काफी फायदा पहॅुचा पेट्रोलियम मंत्रालय ने 6 अप्रैल को जारी आदेश में कहा कि अब 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की संख्या बढ़ाई गई. यह फैसला बीतें दिनों औसत सिलेंडरों के आधार पर की गई है. पहले तय सीमा से अधिक सिलेंडर अब राज्यों को उपलब्ध कराए जाएंगे.

    पी.एन.जी. का आवेदन

    दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडरों के लिए पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना अनिवार्य कर दिया है. कमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूजर्स को ऑयल मार्केटिंग कंपनी (ओएमसी) के साथ रजिस्टर्ड कराना होगा. जहां पीएनजी कनेक्शन का विकल्प मौजूद है, उन्हें आवेदन करना होगा. और जहां फिलहाल पाइपलाइन नहीं पहुंची है, वहां उन्हें औपचारिक वचन देना होगा कि, कनेक्शन पहुंचते ही वो पीएनजी पर स्विच करेंगे. पीएनजी के तेज डिस्‍ट्रीब्‍यूशन के लिए इंद्रप्रस्‍थ गैस लिमिटेड (IGL) के साथ साझेदारी की जाएगी.  यानी कमर्शियल सिलेंडरों के लिए अब दुकानदारों,होटलों,रेस्टोरेंटों या फिर इंडस्ट्रियल यूजर्स को पहले खुद को तेल मार्केटिंग कंपनियों के साथ रजिस्टर् करना होगा और पी.एन.जी. के लिए आवेदन करना होगा. बीते एक महीने में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में तीसरी बार बढ़ोतरी कर हो चुकी है. 1 अप्रैल को फिर से 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम बढ़ चुके है.

    आखिर पी.एन.जी. ही क्‍यो

    पीएनजी गैस फैक्‍ट्री से सीधे पाइपलाइन के जरिए घरों तक पहुंच जाती है. साथ ही यह सबसे सुरक्षित और कम प्रदूषण वाला इन्‍धन है, वहीं एलपीजी विदेशों से लाने के बाद उसे रेल मार्ग, सड़क मार्ग या फिर पाइपलाइन से सिलेंडर बोटलिंग प्लांट तक पहुंचाना पड़ता है. फिर वहां से ट्रांसपोर्ट कर उसे देश के अलग-अलग शहरों के गैस एजेंसियों के पास भेजना पड़ता है. वहां से डिलीवरी एजेंट के द्वारा आपके घर तक पहुंचाती है इसके अलावा भी यह खरतनाक और हानिकारक प्रदूषण वाली गैस है। सरकार ने पाइपलाइन कनेक्शन के नियमों में अभी ढील दी है. पहले इसके लिए मल्टीपल अप्रूवल, फीस और चार्ज देना पड़ता था, कई बार एक्सेस ऑफ लैंड का डिनायल भी आ जाता था, लेकिन सरकार ने अभी ये सारी बाधाएं दूर कर दी है।

    g-1

    5 किलो सिलेन्‍डर बांटने का उद्देश्‍य

    सरकार ने कहा कि वह ईंधन और ऊर्जा की सप्लाई की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठा रही है। भले ही पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से वैश्विक ऊर्जा प्रवाह को लेकर चिंताएं बढ़ गई हों। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि 5 Kg FTL सिलेंडर आस-पास के LPG डिस्ट्रीब्यूटरों के पास उपलब्ध हैं और इन्हें कोई भी वैध ID प्ररूफ दिखाकर खरीदा जा सकता है, पते के सबूत की कोई ज़रूरत नहीं है जिससे प्रवासी मजदूरों और छात्र-छात्राओं के बीच खुशी का माहौल हो गया अधिकारियों का कहना है कि इस कदम का मकसद खाना पकाने के ईंधन तक पहुंच को बेहतर बनाना है, खासकर प्रवासी मजदूरों और उन लोगों के लिए जिनके पास स्थानीय पते के दस्तावेज नहीं हो सकते हैं। 23 मार्च से अब तक, लगभग 5.7 लाख सिलेंडर बेचे जा चुके हैं, और एक ही दिन में 71,000 से ज़्यादा यूनिट बिक गईं है।

  • गैस सिलेन्‍डर की कमी : लंबी कतारों के बीच कांग्रेस ने सरकार को घेरा, केंद्र ने राज्यों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

    गैस सिलेन्‍डर की कमी : लंबी कतारों के बीच कांग्रेस ने सरकार को घेरा, केंद्र ने राज्यों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

    उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एलपीजी गैस की आपूर्ति

    को लेकर लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती दिखाई दे रही हैं। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, इसी बीच कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष **अजय राय** ने कहा कि हाल ही में संत कबीर नगर के दौरे के दौरान उन्होंने लोगों की कठिनाइयों को करीब से देखा। उन्होंने बताया कि कई लोग आधी रात से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल पा रही थी। उनके अनुसार घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह की गैस की कमी दिखाई दे रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    अजय राय ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह कोविड-19 महामारी के दौरान जनता को हालात के भरोसे छोड़ दिया गया था, उसी तरह आज गैस आपूर्ति के मामले में भी लोगों को खुद ही संघर्ष करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि जब गैस आपूर्ति को लेकर तैयारी और नियंत्रण की जरूरत थी, तब सरकार पूरी तरह से निष्क्रिय रही। परिणामस्वरूप आज सप्लाई चेन की व्यवस्था चरमरा गई है और जनता को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। एसी परिस्थितियों को लेकर कांग्रेस ने राज्य की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो में श्रावस्ती जिले में गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। एक वीडियो में एक महिला लाइन में खड़े-खड़े बेहोश हो जाती है, जिसने इस पूरे मुद्दे को और गंभीर बना दिया है। लोगों का कहना है कि ये तस्वीरें उस दावे पर सवाल खड़ा करती हैं जिसमें हर घर तक गैस पहुंचाने की बात कही जाती है। अजय राय ने कहा कि किसी महिला का लाइन में खड़े-खड़े बेहोश हो जाना यह दर्शाता है कि सरकार की वितरण व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार अपनी कमियों को छिपाने के लिए अंतरराष्ट्रीय संकट और युद्ध जैसी परिस्थितियों को बहाना बना रही है, जबकि असल में जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

    वहीं दिल्‍ली में-

    नई दिल्ली में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में गृह सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की नियमित निगरानी करें। साथ ही किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध बिक्री पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। अधिकारियों के अनुसार घरेलू गैस की आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए कुछ प्रतिबंध मुख्य रूप से व्यावसायिक उपयोग जैसे होटल और रेस्टोरेंट पर लगाए गए हैं, जबकि अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों को इन प्रतिबंधों से बाहर रखा गया है।

    केंद्र सरकार ने राज्यों को यह भी सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक खबरों पर कड़ी निगरानी रखें। कई बार पुराने वीडियो या गलत जानकारी लोगों में घबराहट पैदा कर देती है, जिससे अनावश्यक खरीदारी और गैस की मांग अचानक बढ़ जाती है। इसलिए अफवाहों को तुरंत रोकना और सही जानकारी लोगों तक पहुंचाना भी जरूरी बताया गया है। इसके अलावा राज्यों से कहा गया है कि वे एलपीजी सप्लाई चेन की सुरक्षा बढ़ाएं, वितरण व्यवस्था पर रोजाना रिपोर्ट तैयार करें और जरूरत पड़ने पर नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित करें ताकि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके।

    सरकार का कहना है कि देश में घरेलू गैस की आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और अतिरिक्त स्रोतों से भी आपूर्ति बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर जमा करने से बचें, ताकि सभी उपभोक्ताओं तक गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से पहुंच सके।

  • गर्मियों मे पीये जाने वाले जूस

    गर्मियों मे पीये जाने वाले जूस

    गर्मी का मौसम अपने साथ तेज धूप, पसीना और गर्म हवाएँ लेकर आता है। इस मौसम में हमारे शरीर से अधिक मात्रा में पानी निकल जाता है, जिससे कमजोरी, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। इसलिए गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत आवश्यक होता है। सेहतमंद और प्राकृतिक जूस इस काम में बहुत मददगार साबित होते हैं। ये न केवल शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं।

    1. तरबूज का जूस

    तरबूज गर्मियों का सबसे लोकप्रिय फल है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। तरबूज का जूस पीने से शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है। इसमें विटामिन A और C  भी पाए जाते हैं, जो त्वचा और आँखों के लिए लाभकारी हैं। यह थकान दूर करता है और शरीर को तरोताजा बनाता है।

    juice-img

    2. गन्ने का जूस

    गन्ने का रस प्राकृतिक शर्करा का अच्छा स्रोत है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। यह लीवर के लिए भी लाभकारी माना जाता है। गर्मियों में ठंडा गन्ने का रस शरीर की गर्मी को कम करता है और ताजगी देता है।

    3. खीरा-पुदीना जूस

    खीरा और पुदीना दोनों ही ठंडक देने वाले तत्व हैं। इनका जूस शरीर को ठंडा रखता है और पाचन में सहायक होता है। यह त्वचा को भी निखारता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। गर्मियों में शरीर से अधिक पसीना निकलता है। इस कारण शरीर में पानी की कमी की कमी हो जाती है। सेहतमंद जूस शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। तरबूज का जूस शरीर को ठंडक देता है। आम पन्‍ना लू से बचाता है। नींबू पानी तूरंत ताजगी देता है। नारियल पानी सेहत के लिए अधिक जरूरी है। गन्‍ने का रस ॐर्जा प्रदान करता है। खीरा – पुदीना जूस पेट के लिए अच्‍छा होता है इसलिए गर्मियों में प्राकृतिक जूस का सेवन करना चाहिए।

    4. आम पन्ना

    कच्चे आम से बना आम पन्ना गर्मियों में बहुत लाभदायक पेय है। यह लू से बचाने में सहायक होता है। इसमें विटामिन C  भरपूर मात्रा में होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आम पन्ना पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

    5. नींबू पानी

    नींबू पानी एक सरल, सस्ता और स्वास्थ्यवर्धक पेय है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और तुरंत ताजगी देता है। इसमें विटामिन C  प्रचुर मात्रा में होता है, जो रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। गर्मी के दिनों में नींबू पानी पीने से चक्कर और थकान से राहत मिलती है।

    6. नारियल पानी

    नारियल पानी को प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक कहा जाता है। इसमें पोटैशियम और अन्य खनिज तत्व होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं। यह पेट के लिए हल्का और पचने में आसान होता है। नियमित रूप से नारियल पानी पीने से शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहता है।

    गर्मियों में हमें बाजार में मिलने वाले ठंडे और गैसयुक्त पेय पदार्थों से बचना चाहिए, क्योंकि वे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसके स्थान पर हमें प्राकृतिक फलों और सब्जियों से बने ताजे जूस का सेवन करना चाहिए। ये जूस शरीर को ठंडा, स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखते हैं।

    इस प्रकार, सेहतमंद जूस गर्मियों के मौसम में हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक और लाभकारी हैं।

  • भारत में निवेश के विक्‍लप 2026

    भारत में निवेश के विक्‍लप 2026

    भारत में निवेश के लिए सबसे अच्छे विकल्प वास्तव में व्यक्ति की जोखिम लेने की क्षमता (Risk Appetite) और निवेश की समय सीमा (Time Horizon) पर निर्भर करते हैं। हर निवेशक की आर्थिक स्थिति, लक्ष्य और प्राथमिकताएँ अलग होती हैं, इसलिए एक ही विकल्प सभी के लिए सही नहीं हो सकता। यदि कोई निवेशक कम जोखिम लेना चाहता है और सुरक्षित रिटर्न की तलाश में है, तो उसके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और पोस्ट ऑफिस योजनाएँ अच्छे विकल्प माने जाते हैं। ये निवेश साधन स्थिर और सुरक्षित होते हैं, लेकिन इनमें रिटर्न अपेक्षाकृत कम होता है। वहीं, मध्यम जोखिम लेने वाले निवेशक म्यूचुअल फंड्स, विशेष रूप से बैलेंस्ड या हाइब्रिड फंड्स में निवेश कर सकते हैं, जहाँ जोखिम और रिटर्न का संतुलन बना रहता है।

    अगर निवेशक लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहता है और उच्च रिटर्न पाने की इच्छा रखता है, तो शेयर बाजार (Stock Market) एक बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि इसमें जोखिम अधिक होता है, लेकिन सही रणनीति और धैर्य के साथ इसमें अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। इसके अलावा, रियल एस्टेट और गोल्ड (सोना) भी भारत में लोकप्रिय निवेश विकल्प हैं

    1. फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (Fixed Deposite):-

    फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भारत में सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है। यह उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो बिना जोखिम के निश्चित रिटर्न चाहते हैं। FD में निवेश करने पर बैंक पहले से तय ब्याज दर (Interest Rate) देता है, जिससे निवेशक को स्थिर आय प्राप्त होती है। 2026 के समय में FD की ब्याज दरें लगभग 6% से 7.5% (जनरल) और 7% से 8% (सीनियर सिटीजन) तक देखी जा रही हैं। कुछ छोटे फाइनेंस बैंक जैसे Suryoday Small Finance Bank, Jana Small Finance Bank आदि 8%+ तक रिटर्न दे रहे हैं, जबकि बड़े बैंक जैसे HDFC Bank, SBI, ICICI Bank 6.4%–6.5% के आसपास सुरक्षित रिटर्न देते हैं।

    यदि आप ज्यादा सुरक्षा चाहते हैं तो SBI और HDFC Bank अच्छे विकल्प हैं  जबकि यदि आप थोड़ा ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो NBFCs जैसे Muthoot Finance या Shriram Finance बेहतर दरें दे रहे हैं (8%–9% तक)। FD उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जिनका लक्ष्य 1–5 साल का है और जो जोखिम नहीं लेना चाहते। हालांकि, इसमें रिटर्न सीमित होता है और टैक्स भी लगता है।

    2. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर आर्टिकल:-

    PPF (Public Provident Fund) भारत सरकार द्वारा संचालित एक दीर्घकालिक निवेश योजना है, जो सुरक्षित और टैक्स-फ्री रिटर्न प्रदान करती है। यह विशेष रूप से उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो रिटायरमेंट या लंबी अवधि (15 साल) के लिए निवेश करना चाहते हैं। 2026 में PPF की ब्याज दर लगभग 7.1% के आसपास बनी हुई है और यह सरकार द्वारा हर तिमाही अपडेट की जाती है। PPF का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट दोनों टैक्स-फ्री होते हैं (EEE category)। हालांकि PPF में किसी कंपनी का रोल नहीं होता क्योंकि यह सरकार द्वारा संचालित योजना है, लेकिन इसे आप SBI, HDFC Bank, ICICI Bank जैसे बैंकों या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से खोल सकते हैं। PPF उन निवेशकों के लिए आदर्श है जो सुरक्षित, टैक्स-फ्री और लंबी अवधि में स्थिर धन बनाना चाहते हैं। लेकिन इसकी कमी यह है कि इसमें लिक्विडिटी कम होती है और लॉक-इन पीरियड लंबा होता है।

    3. म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) पर आर्टिकल:-

    म्यूचुअल फंड्स एक एसईसी-पंजीकृत ओपन-एंड निवेश कंपनी है, आज के समय में सबसे लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक हैं। इसमें निवेशकों का पैसा एक फंड मैनेजर द्वारा शेयर बाजार, बॉन्ड आदि में निवेश किया जाता है। म्यूचुअल फंड्स में कई प्रकार होते हैं जैसे Large Cap, Mid Cap, Small Cap और Index Funds। Large cap फंड (जैसे Reliance, TCS, HDFC Bank में निवेश) स्थिर होते हैं और लगभग 12–15% तक का औसत रिटर्न दे सकते हैं।

    2026 में कुछ लोकप्रिय AMC (Asset Management Companies) हैं:-

    SBI Mutual Fund

    HDFC Mutual Fund

    ICICI Prudential

    Nippon India

    म्यूचुअल फंड्स मे निवेशक अपने शेयर म्‍यूचुअल फंड से ही खरीदतें है, म्‍यूचुअल फंड्स का सबसे बड़ा फायदा है कि आप SIP के माध्यम से छोटे-छोटे निवेश से बड़ा फंड बना सकते हैं। लेकिन इसमें मार्केट रिस्क होता है और रिटर्न गारंटीड नहीं होता।

    4. हाइब्रिड फंड्स (Hybrid Funds) पर आर्टिकल:-

    Hybrid Funds ऐसे म्यूचुअल फंड होते हैं जो Equity (शेयर) + Debt (बॉन्ड) दोनों में निवेश करते हैं। इसका उद्देश्य जोखिम को कम करना और स्थिर रिटर्न देना होता है। यह उन निवेशकों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जो ना ज्यादा जोखिम लेना चाहते हैं और ना ही बहुत कम रिटर्न चाहते हैं। Hybrid funds आमतौर पर 8% से 12% तक का रिटर्न दे सकते हैं (मार्केट पर निर्भर)।

    भारत में कुछ अच्छे Hybrid Fund देने वाली कंपनियाँ हैं:-

    HDFC Hybrid Equity Fund

    ICICI Prudential Balanced Advantage Fund

    SBI Equity Hybrid Fund

    इन फंड्स का फायदा यह है कि मार्केट गिरने पर नुकसान कम होता है और बढ़ने पर अच्छा फायदा मिलता है। Hybrid funds उन लोगों के लिए सही हैं जिनका निवेश समय 3–5 साल है और जो FD से बेहतर रिटर्न चाहते हैं लेकिन स्टॉक मार्केट का पूरा जोखिम नहीं लेना चाहते।

    5. स्टॉक मार्केट (Stock Market) पर आर्टिकल:-

    स्टॉक मार्केट सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला निवेश विकल्प माना जाता है, लेकिन इसमें जोखिम भी सबसे अधिक होता है। इसमें आप सीधे कंपनियों के शेयर खरीदते हैं और उनके प्रदर्शन के आधार पर लाभ या हानि होती है।

    भारत में 2026 के समय कुछ मजबूत और भरोसेमंद कंपनियाँ हैं:-

    Reliance Industries

    TCS (Tata Consultancy Services)

    Infosys

    HDFC Bank

    Larsen & Toubro

    ये कंपनियाँ Large Cap category में आती हैं और लंबे समय में अच्छा रिटर्न देती हैं। लंबी अवधि (5–10 साल) में स्टॉक मार्केट से 12%–18% या उससे अधिक रिटर्न मिल सकता है, लेकिन इसमें उतार-चढ़ाव भी होता है।

    स्टॉक मार्केट में सफल होने के लिए जरूरी है: सही कंपनी का चयन, लंबी अवधि का निवेश और धैर्य (Patience)

    निष्‍कर्ष coclusion

    निवेश करते समय सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि व्यक्ति अपने वित्तीय लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से समझे और उसी के अनुसार योजना बनाए। साथ ही, निवेश को विविध (Diversified) रखना चाहिए ताकि जोखिम को कम किया जा सके। सही जानकारी और समझ के साथ किया गया निवेश भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बना सकता है।