आप अगर जयपुर जाना चाहते है तो बहुत ही अच्छी बात है लेकिन आप अकेले और फैमली के साथ जाना चाहते है तो ये और भी अच्छी बात है, मेरा सफर तो बहुत रोमांचित करने वाला रहा मै वहां भी गया जहां मुझे लग भी नही रहा था कि मै जयपुर में हॅू मै आपको बताता हॅू कि मै कैसे गया था मै रात में 10:30 बजे बस से बस में सभी यात्रियों को सूचना दी गई थी की बस सुबह 6:30 बजे तक सिंधी कैम्प पहुच जाएगी।
रात मे बस दो जगह स्टॉप लिया था पहला था होटल करन ढाबा ग्वालियर से मात्र 17 कि.मी. दूर वहां हमारे बस के कुछ सवारियों, चालक और कंडक्टर ने खाना खाया, रात का सफर था इसलिये मै तो घर से खाकर निकला था बाथरूम की व्यवस्था ठीक ठाक थी। उसके बाद सुबह 5:30 बजे कंडक्टर ने जोर की आवाज लगाई मै जाग गया और जल्दी से बस से उतरकर बाथरूम की ओर जाकर लाईन में खड़ा हो गया सभी निंद में थे कुछ चाय खरीदकर सुबह की चाय का अनन्द ले रहे और होटल था ‘होटल कल्पना’ मात्र 1 घंटे का समय और बच रह गया था पहॅुचने में।

जयपुर जिसे भारत का गुलाबी शहर भी कहते है जिसके पूर्व और पश्चिम में अरवली के पहाड़ थे ये शहर पहुचने से पहले हमारी बस एक सुरंग से गुजती है और नजारें क्या कहने तस्वीरें तो बस से अच्छी आ रहीं थी समने पर्वत पर चौलागिरी जैन मंदिर स्थित है यह एक दिगांबर जैन मंदिर है यह झालाना लेपर्ड सफारी रिजर्व के एक कोने पर बना हुआ झालाना अभ्यारण्य पहला तेंदुआ अभ्यारण्य है जो 20 से 23 वर्ग कि.मी. में फैला एक पथ्तरीला क्षेत्र है बस रूकने से पहले बस अल्बर्ट हॉल संग्रहालय जो यहां की कई इतिहास को अपने अंदर समेटे हुए है बस सिंधी कम्प पहॅुची और सभी सवारियों सहित मै भी बस से डीबोर्ड कर लिया फिर मैने रूकने का एक स्थान ढुंढा जहां थोड़ी देर आराम किया और तैयार होकर सुबह 7:30 बजे तक नाहरगढ़ सिंह का किला जो कि बस स्टांड से सिर्फ वॉक इन डिस्टेंस पर था किले पर चड़ते ही एक अलग सा सूकून मिला जैसे सब कुछ अच्छा लगने लगा न कुछ खोने का पच्छतावा और न कुछ मिलने की खुशी मै रास्ते में सन राईज वियू पर बैठ गया पुरे शहर से मंदिरो की घंटियों की आवाज, चिडि़यों की आवाज, शहर का शोर भी मधुर ध्वनि सा प्रतीत होता है ऊपर पहॅुच कर किला तो नहीं खुला था पर जो शहर का वियू था बहुत ही बडिया था।
नाहरगढ़ का किला
यह किला कभी शहर का रक्षा घेरा का हिस्सा था यह किला राजा महाराज सवाई जय सिंह मुख्य रूप से 1734 ई में बनाया गया था बनाने का उद्देश्य पहाड़ी पर विश्राम स्थल के रूप में किया जाता था हांलकि किले के अन्दर मौजूद स्मारक अधुनिक काल के ही प्रतित होते है लेकिन कुछ बहुत ही जीण स्थिति में है
किले पर मै एक घंटा ही बैठा और नीचे की ओर चल दिया वहां से सबसे पास प्रसिद्ध मंदिर गूगल पर ढूंढ ही रहा था कि औटो वाले भाईया आवाज दे रहे थे कि गणेश मंदिर मैने पुछा कितना लोगे, वे बोले 20 रू मै तैयार हो गया वहां पहॅूचा तो पता चला कि फिर से एक और पहाड़ चढ़ना पडे़गा चड़ने से पहले ही मैने फूल और प्रसाद नीचे की दुकानो से ले लिया रास्ता खंडो से बना हुआ था उसके आसपास सिर्फ पक्षियों की आवाजें यह सब निहारते और कैमरे में कैद करते हुए मै मंदिर तक पहॅुचा।



यह मंदिर यहॉ के लोकप्रिय मंदिरों मे से एक है इसका पूरा नाम ग्रह गणेश मंदिर है यहां के लोगों का मनना है यहां भगवान गणेश जी बाल पुरूषाकृति के रूप में विराजमान है इस मंदिर का निर्माण जयपुर की स्थापना से पहले महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने अश्वमेघ यज्ञ के दौरान कराया गया था कहा यह भी जाता है कि इस मंदिर की मूर्ती को शहर के चंद्र महल से देखा जा सकता है
गणेश जी से हाथ जोड़े और आशा की जयपुर मै अच्छे से भ्रमाण कर लू और इस शहर को अच्छे से जाते जाते कुछ सीख लॅू।
फिर मै वहां से गया जयपुर का लोकप्रिय स्थान जो है हवामहल देखने लिए निकला और इस बार मैने रेपिडों बाईक ली और शहर को नजदीक से देखा दोपहर मे शहर का ट्रैफिक मध्यम था शहर मे आवाजाही के लिए बस और मीनी बसों की अच्छी व्यवस्था थी साथ ही एक छोटी मेट्रों लाइन भी है जो शहर के बीच मे स्थित है और शहर के मुख्य हिस्सों को जोड़ती है।

हवामहल
जब मैं हवा महल के सामने खड़ा था, तो ऐसा लगा मानो इतिहास मेरे सामने जीवंत हो गया हो। जयपुर की गुलाबी रंगत में सजा यह अद्भुत महल दूर से ही अपनी अनोखी बनावट से आकर्षित करता है। मधुमक्खी के छत्ते जैसा इसका ढांचा और सैकड़ों छोटे-छोटे झरोखे इसे बाकी इमारतों से बिल्कुल अलग पहचान देते हैं। जैसे ही मैं इसके करीब पहुंचा, हल्की हवा का झोंका चेहरे को छूकर गया—तभी समझ आया कि इसे “हवा महल” क्यों कहा जाता है। अंदर जाते ही एक अजीब-सी शांति और ठंडक महसूस हुई, जबकि बाहर शहर की चहल-पहल जारी थी। इन झरोखों से बाहर झांकते हुए ऐसा लगा जैसे मैं किसी पुराने समय का हिस्सा बन गया हूं, जहां से राजघराने की महिलाएं बिना दिखे शहर की रौनक देखा करती होंगी।
महल की पांच मंजिलों पर चढ़ते हुए हर स्तर पर नजारा बदलता गया। ऊपर से जौहरी बाजार का दृश्य बेहद जीवंत दिखता है—रंग-बिरंगी दुकानों, भीड़ और हलचल से भरा हुआ। वहीं दूसरी ओर, महल की बारीक नक्काशी और स्थापत्य कला ने मुझे बार-बार रुककर उसे निहारने पर मजबूर कर दिया, सबसे दिलचस्प बात यह लगी कि इतनी ऊंची इमारत बिना पारंपरिक नींव के बनी हुई है, फिर भी सदियों से मजबूती से खड़ी है। इसका पिरामिडनुमा आकार और हल्का झुकाव इसे स्थिर बनाए रखते हैं—यह वास्तुकला का सचमुच एक चमत्कार है।
मेरे लिए यह सिर्फ एक ऐतिहासिक स्थल नहीं था, बल्कि एक अनुभव था—जहां राजपूत और मुगल वास्तुकला का संगम, संस्कृति की गहराई, और समय की कहानी एक साथ महसूस होती है। जयपुर की यात्रा हवा महल देखे बिना अधूरी ही रहती, और अब मैं समझ सकता हूं कि क्यों। अगर आप इतिहास, वास्तुकला या सिर्फ खूबसूरत जगहों को महसूस करना पसंद करते हैं, तो हवा महल आपको निराश नहीं करेगा—यह जगह आपको अतीत से जोड़ देती है, बिना किसी शब्द के।

जयपुर की नाइट लाइफ़
शाम ढलते ही जयपुर का रंग बिल्कुल बदल गया। दिन की ऐतिहासिक शांति की जगह अब रोशनी, रौनक और हलचल ने ले ली थी। गुलाबी शहर की सड़कों पर टहलते हुए ऐसा लग रहा था जैसे हर कोना किसी उत्सव में डूबा हुआ हो। हवा में हल्की ठंडक थी और बाजारों की चमक आंखों को आकर्षित कर रही थी।
मैं जौहरी बाजार और बापू बाजार की गलियों में घूमता रहा। रंग-बिरंगी दुकानों, पारंपरिक कपड़ों और हस्तशिल्प की खुशबू के बीच चलते हुए एक अलग ही ऊर्जा महसूस हो रही थी। हर तरफ लोगों की हंसी, दुकानदारों की आवाजें और सड़क किनारे खाने-पीने की खुशबू—सब मिलकर जयपुर की नाइट लाइफ को खास बना रहे थे, घूमते-घूमते मैंने सोचा कि यहां की कोई मशहूर मिठाई जरूर ट्राई करनी चाहिए। तब मैंने गरमा-गरम घेवर और साथ में मलाईदार रबड़ी का स्वाद लिया। जैसे ही पहला निवाला मुंह में गया, मिठास और खुशबू ने दिल जीत लिया। ऐसा लगा जैसे इस शहर का असली स्वाद अब जाकर महसूस हुआ हो।
रात गहराने लगी थी, लेकिन शहर की रौनक अभी भी कम नहीं हुई थी। हालांकि, मेरी यात्रा अब खत्म होने वाली थी। मैं सिंधी कैंप बस स्टैंड की ओर बढ़ा। रास्ते में दिनभर की यादें दिमाग में घूम रही थीं—हवा महल की खूबसूरती, बाजारों की चहल-पहल और मिठाइयों का स्वाद, बस में बैठते ही एक सुकून-सा महसूस हुआ। खिड़की से बाहर देखते हुए जयपुर की जगमगाती रोशनी धीरे-धीरे दूर होती जा रही थी। मन में एक ही ख्याल था—यह सफर छोटा जरूर था, लेकिन यादगार बन गया। जयपुर ने अपने रंग, स्वाद और एहसास से दिल में एक खास जगह बना ली थी।